फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: बांदीपोरा में गोला बारूद के साथ 5 OWG गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2017 07:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
ओडब्ल्यूजी से बरामद गोला-बारूद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पांच ओडब्ल्यूजी को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को बांदीपोरा के सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस ने खोसरपोरा हाजिन इलाके में नाका लगाया। इस दौरान सफेद रंग की कार को सुरक्षाबलों ने रोक कर तलाशी ली।
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षाबलों ने कार से 10 ग्रेनेड, 2 एके मैगजीन, 27 एके राउंड बरामद किया और कार सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पांचों आरोपी लश्कर के ओडब्ल्यूजी के तौर पर काम करते थे। जिनकी पहचान बशीर अहमद, मो. यूनूस, शब्बीर अहमद, हिलाल अहमद और सनउल्ला के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पांचों ओडब्ल्यूजी इलाके में लश्कर आतंकियों की सप्लाई करते थे। आरोपियों से पूछताछ करके अऩ्य ओडब्ल्यूजी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें