फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बिलावर में तेंदुए का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 27 Sep 2019 03:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के बिलावर उपजिले की कई पंचायतों में इन दिनों तेंदुए का आतंक हैं। किशनपुर पंचायत के वार्ड एक काला डब्बर में बुधवार रात को एक जानवर को तेंदुए ने मौत के घाट उतार दिया। वार्ड एक के पंच जोगिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार रात तेंदुए ने जगदेव सिंह की गाय को मार दिया। दो दिन पहले वार्ड दो कोटी निवासी चैनो कुमार की गाय को भी शिकार बनाया था। इन घटनाओं के चलते ग्रामीणों में दहशत है। एक सप्ताह पहले तेंदुए ने वार्ड एक में भेड़-बकरियों को निवाला बनाया था।

विज्ञापन


 स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड एक से प्रतिदिन 40-45 बच्चे वार्ड दो स्थित स्कूल में आते हैं और अधिकतर रास्ता जंगल से होकर जाता है। इस वजह लोग बच्चों को स्वयं स्कूल भेजने जाने के लिए मजबूर हैं। समस्या के बारे में वन और वाइल्ड लाइफ विभाग को सूचित कर चुके हैं, लेकिन अभी तक तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। कई बार तेंदुए को बिलावर-कोटि सड़क पर घूमता देखा गया है। उन्होंने वाइल्ड लाइफ विभाग से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें