फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leh : जोजिला में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से कार सवार दो यात्रियों की मौत, तीन घायल

Mon, 17 Jun 2024 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गांदरबल/लेह
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 गांदरबल जिले के जोजिला के पास रविवार को पहाड़ से गिरे एक पत्थर की चपेट में आने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को जोजिला के पास पानी माता इलाके में एक ऑल्टो कार पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर की चपेट में आ गई। हादसे में महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो, जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनमर्ग में ले जाया गया, जहां से उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया। गांदरबल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें