फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में कोहरे का कहर, लेह का तापमान पहुंचा माइनस 13.5

Fri, 15 Jan 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर रियासत के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहने से सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। कश्मीर घाटी में कोहरे की मार जारी है। बर्फीली हवाएं शरीर को कंपकंपा दे रही हैं।
विज्ञापन


पहाड़ों के बीच बसे लेह में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान माइनस 13.5 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह सबसे सर्द रहा। कारगिल माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

उत्तर भारत में कोहरे से ट्रेनों में लेटलतीफी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम खुश्क रहेगा।
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वीरवार सुबह कोहरा छाने से वाहनों के पहिये थम गए।

लगातार कोहरा पड़ने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। यहां न्यूनतम पारा गिरकर माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन


यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम पारा माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शीतकालीन राजधानी जम्मू में दिन का अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री गिरकर 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दोपहर को कुछ इलाकों में कोहरा रहा।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा 15.5 और रात का 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें