फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेमिनार में लद्दाख के इतिहास और सीमा विवाद पर चर्चा

विज्ञापन
जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को सम्मानित करते सेमिना
विज्ञापन
-फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के तत्वावधान में रिनचेन ऑडिटोरियम में सेमिनार
विज्ञापन

- सेमिनार में 400 से ज्यादा कर्मियों ने लिया भाग
अमर उजाला ब्यूरो
लेह। फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के तत्वावधान में रिनचेन ऑडिटोरियम में लद्दाख का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य और सभ्यताओं का चौराहा शीर्षक से दो दिवसीय सेमिनार करवाया गया। इसमें लद्दाख के इतिहास, सीमा विवाद, भू-रणनीतिक महत्व और आजादी के बाद इस क्षेत्र में लड़े गए युद्धों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें इतिहास के महत्व को शोध कार्य में लाए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन

सेमिनार में वाइब्रेंट विलेज स्कीम सहित शुरू की जा रही बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। भारतीय सेना, वायुसेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 400 कर्मियों और अधिकारियों ने भाग लिया। लद्दाख विश्वविद्यालय, केंद्रीय बौद्ध अध्ययन संस्थान, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जम्मू विश्वविद्यालय और कश्मीर विश्वविद्यालय के संकाय और शोध छात्रों ने भाग लिया। समापन के अवसर पर जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि सेमिनार में भाग लेने वाले अधिकारियों और छात्रों को प्राप्त निष्कर्षों और ज्ञान को आगे बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें