फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 मई से खुलेगा लेह-मनाली हाईवे, बीआरओ ने इस बार एक माह पहले पूरा किया बर्फ हटाने का काम

Sat, 16 May 2020 02:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाला 490 किलोमीटर लंबा लेह-मनाली नेशनल हाईवे 18 मई से यातायात के लिए बहाल हो जाएगा। बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया है। बीआरओ के प्रोजेक्ट हिमांक और प्रोजेक्ट दीपक के तहत 16,050 फुट की ऊंचाई वाले बारालाचा और 17,480 फुट की ऊंचाई पर स्थित तंगलंगला दर्रों से बर्फ हटा दी है।

विज्ञापन


इन दोनों ही दर्रों से बर्फ हटाना सबसे बड़ी चुनौती रहती है। इस बार कुछ स्थानों पर बर्फ की 35 फुट मोटी परत जमी हुई थी। वहीं दर्रों में बर्फ की परत की औसत मोटाई 15 फुट तक थी। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि इस बार मनाली-लेह हाईवे पर यातायात की बहाली बीते वर्ष की तुलना में एक माह पहले होगी। बर्फ हटाने के काम के दौरान कोरोना महामारी की रोकथाम के तमाम नियमों का भी ख्याल रखा गया।

गौरतलब है कि लद्दाख कई महीनों तक देश-दुनिया से कटा रहता है। प्रदेश को एक तरफ जम्मू-कश्मीर से 11,570 फुट की ऊंचाई वाले जोहिला दर्रे से रोड कनेक्टिविटी मिलती है तो दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश से मनाली-लेह हाईवे का संपर्क मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें