लेह पुलिस को मोबाइल बरामदगी के लिए उत्तरी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में चुना
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने खोए और चोरी हुए मोबाइलों की रिकवरी के लिए लेह पुलिस को शुक्रवार को उत्तरी क्षेत्र में चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला घोषित किया है। इस सम्मान की घोषणा उत्तरी क्षेत्र सुरक्षा सम्मेलन के दौरान की गई। ये डिजिटल सुरक्षा और समन्वय को मजबूत करने के लिए कानून प्रवर्तन और दूरसंचार अधिकारियों को एक साथ लाता है। यह उपलब्धि लेह पुलिस की साइबर यूनिट के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है जिसके प्रभावी ट्रैकिंग और रिकवरी अभियानों ने नागरिकों का विश्वास बहाल करने और डिजिटल संपत्तियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।