फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लद्दाख को मिले खेलो इंडिया विंटर गेम्स की मेजबानी

विज्ञापन
हिंदी अनुवाद:एलजी कविंदर गुप्ता ने दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से म
विज्ञापन
- उपराज्यपाल ने दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात कर दिया प्रस्ताव, प्रमुख खेल पहलों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि जनवरी 2026 में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के 6वें संस्करण की मेजबानी लद्दाख को दी जाए। इससे बड़े शीतकालीन आयोजनों की मेजबानी के लिए यूटी की तैयारी का पुनः प्रदर्शन होगा।
एलजी गुप्ता ने लद्दाख की उभरती खेल पारिस्थितिकी, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने व केंद्र शासित प्रदेश में विश्व स्तरीय खेल ढांचे के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहलों पर चर्चा की। ऑल वेदर एनडीएस आइस हॉकी रिंग के पूरा होने के साथ अब लद्दाख में पूरे वर्ष आइस स्पोर्ट्स की सुविधा उपलब्ध हो गई है जो पहले केवल दो शीतकालीन महीनों तक ही सीमित रहती थी।
विज्ञापन


कविंद्र ने लेह में हाई एल्टीट्यूड नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध भी किया। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले स्थानों पर खेल प्रशिक्षण के लिए लद्दाख प्राकृतिक रूप से उपयुक्त है। भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के कार्यकारी निदेशक ने हाल ही में लेह का दौरा किया था और यूटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित केंद्र राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने और क्षेत्र में उन्नत खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


मंत्रालय के निरंतर सहयोग का मिला आश्वासन
एलजी ने चल रही परियोजनाओं की स्थिति पर भी प्रकाश डाला। इनमें एनडीएस स्टेडियम, लेह में जिम/फिटनेस सेंटर शामिल है जहां स्वीकृत धनराशि का पूर्ण रूप से उपयोग किया जा चुका है। उन्होंने शेष काम पूरा कर सुविधा को पूर्ण रूप से संचालित करने के लिए अतिरिक्त धनराशि की मांग की। साथ ही एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और तीरंदाजी के लिए लेह में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए मंत्रालय का आभार जताया। यह केंद्र स्थानीय युवाओं की भागीदारी प्राप्त कर रहा है जो लद्दाख की उभरती खेल प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाएगा। केंद्रीय खेल मंत्री ने एलजी को आश्वस्त किया कि लद्दाख में खेल और युवा विकास पहलों को मजबूत करने के लिए मंत्रालय का निरंतर सहयोग मिलता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें