लेह। देश के लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में होने वाली तैयारियों के संबंध में लेह के अतिरिक्त उपायुक्त गुलाम मोहम्मद की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक आयोजित की गई। इसमें बताया गया कि 31 अक्तूबर 2025 को जिला स्तरीय पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।
इसे राज निवास लेह से सुबह 8:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसका समापन एनडीएस स्टेडियम लेह में होगा। कार्यक्रम के सुचारु और सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियमन, मार्ग प्रबंधन और बजट आवंटन पर विस्तृत चर्चा की गई। एडीसी ने सभी विभागों को कार्यक्रम के प्रभावी प्रबंधन के लिए पुलिस और यातायात अधिकारियों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। विभागों को 30 अक्तूबर तक सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।