फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री बनने को विधायकों की दौड़-धूप

Fri, 27 Feb 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत जम्मू कश्मीर में पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार बनना तय होने पर दोनों पार्टियों के विधायकों में मंत्री पद हासिल करने की सियासत गर्म हो गई है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की मुलाकात में दोनों दलों में गठबंधन का ऐलान होने के बाद सरकार गठन पर असमंजस दूर होने पर अब केवल शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बेसब्री बढ़ गई है।
विज्ञापन


विधानसभा में पीडीपी के लिए 28 विधायक हैं और भाजपा के पच्चीस। ऐसे में दोनों दलों के विधायकों के सपनों को उड़ान मिली है। खासतौर से भाजपा, जो कि रियासत में पहली बार सत्ता में आ रही है। उसके विधायकों में मंत्री बनने के लिए बेकरारी साफ नजर आ रही है। पीडीपी में भी मंत्री बनने के लिए विधायकों के सपनों को उड़ान मिली है।

बहरहाल पार्टी सूत्रों के अनुसार कौन मंत्री बनने यह पार्टी के नेतृत्व का क्षेत्राधिकार हैं। गठबंधन की सरकार होने की वजह से दोनों पार्टियों के लगभग बराबर मंत्री होंगे। ऐसे में पार्टियों के कुछ विधायकों को ही मंत्री बनने का सुख मिल पाएगा। कई विधायकों को आयोगों के चेयरमैन भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें