अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एमए स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इरफान पठान की कप्तानी की भीलवाड़ा किंग्स हार की हैट्रिक से बचने तो पिछले मैच की विजेता साउदर्न सुपर स्टार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मुकाबला शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा। भीलवाड़ा किंग्स पहले मैच में जीत के बाद फॉर्म में उतरी, मगर लगातार दो बार हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब टीम के लिए मुकाबला अहम होगा। इरफान पठान जम्मू-कश्मीर में खेल को निखार चुके हैं। ऐसे में वह इन परिस्थितियों में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। दूसरी तरफ, लगातार दो हार के बाद जीत का स्वाद चखने वाली साउदर्न सुपर स्टार लय को बरकरार रखना चाहेगी। पिछले मैच में दो गेंद शेष रहते मैच जीत जीतने से टीम आत्मविश्वास से भरी है। मंगलवार को दोनों टीमों ने कुछ समय तक मैदान पर प्रैक्टिस कर तैयारियों को पुख्ता किया। लीग के प्वाइंट टेबल में दोनों टीमों के दो-दो अंक है।
दर्शक साथ नहीं ले सकेंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान
एमए स्टेडियम में दर्शकों को मोबाइल के अलावा अन्य किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पिछले मैच में काफी संख्या में आए दर्शकों से इलेक्ट्रॉनिक सामान और तंबाकू पदार्थ मिले थे। आयोजकों का कहना है कि दर्शकों को इस तरह के सामान के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
गोल्फ कोर्स में खिलाड़ियों ने बिताया समय
लीजेंड्स क्रिकेट लीग के लिए जम्मू आए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने गोल्फ कोर्स में समय बिताया। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन, बेन डंक, डेवोन स्मिथ, मार्टिन गुप्टिल, निखिल चोपड़ा, रस्टी थेरॉन सहित अन्य खिलाड़ियों ने तवी गोल्फ में गोल्फ खेला।
शानदार मौका... मैच का फ्री पास चाहिए तो इन सवालों का दें जवाब
1. विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक लगाने की उपलब्धि किस टीम के खिलाफ हासिल की?
1. अफगानिस्तान, 2. श्रीलंका, 3. न्यूजीलैंड, 4. पाकिस्तान
2. लीजेंड्स लीग क्रिकेट देश के कितने शहरों में खेली जा रही है?
1. सात, 2. पांच, 3. तीन, 4. आठ
3. जम्मू के एमए स्टेडियम में कितने दशक बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जा रहा है।
1. तीन दशक, 2. दो दशक, 3. छह दशक, 4. पांच दशक
4. लीजेंड्स लीग में इरफान पठान किस टीम से खेल रहे हैं?
1. मणिपाल टाइगर्स, 2. साउदर्न सुपर स्टार, 3. भीलवाड़ा किंग्स, 4. गुजरात जायंट्स
5. 27 नवंबर के मैच के अंतिम ओवर में किस खिलाड़ी ने साउदर्न को जीत दिलाई?
1. जेसी राइडर, 2. रॉस टेलर, 3. पवन नेगी, 4. उपुल थरंगा
-इन प्रश्नों का सही उत्तर देने वाले पाठकों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक अमर उजाला कार्यालय वेयर हाउस से निशुल्क पास दिए जाएंगे। आप सही उत्तर व्हाट्सएप नंबर 96823-02022 पर नाम और पत्ते के साथ भेजें।