फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बल्बों से 130 करोड़ बचाएगा जम्मू कश्मीर

Thu, 10 Mar 2016 03:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • मार्च माह के मध्य तक स्मार्ट एलईडी लाइटिंग कार्यक्रम को जम्मू-कश्मीर में सरकार लागू करेगी।
  • एलईडी बल्बों के लगने से करीब 250 मेगावाट बिजली की मांग में कमी आएगी। 
विज्ञापन
- फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियासत में 80 लाख एलईडी बल्बों से सालाना 130 करोड़ की बिजली बचत होगी। मार्च माह के मध्य तक स्मार्ट एलईडी लाइटिंग कार्यक्रम को जम्मू-कश्मीर में सरकार लागू करेगी।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियासत में बिजली की बर्बादी नियंत्रण से बाहर होने और करोड़ों की बिजली की बचत के लिए पहली बार बड़े पैमाने पर बिजली बचत योजना शुरू करने की तैयारी राज्य सरकार कर रही है। योजना को केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण वाली एनर्जी एफिशियेंसी सर्विसेज लिमिटेड के सहयोग से लागू किया जाएगा।

योजना के तहत रियासत में पंजीकृत करीब 15 बिजली उपभोक्ताओं को 80 लाख एर्लईडी बल्ब वितरित किए जाएंगे। एलईडी बल्बों के लगने से करीब 250 मेगावाट बिजली की मांग में कमी आएगी। 
विज्ञापन


इससे 130 से 140 करोड़ तक सालाना बिजली की बचत भी हो पाएगी। जम्मू और श्रीनगर शहरों में नगर निगम के अंतर्गत लगाई गई स्ट्रीट लाइटों को भी एलईडी बल्बों से बदला जाएगा। 

एफिशियेंसी सर्विसेज लिमिटेड ही एलईडी बल्ब खरीदेगी और सात साल तक वह एलईडी बल्बों की मरम्मत करेगी। राज्यपाल एनएन वोहरा इस योजना को मार्च में लागू करने के मुख्य सचिव को निर्देश जारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें