Jammu Advocates Protest (File)
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में वकील सोमवार से अदालतों में काम पर लौटेंगे। बहुमंजिला भवन निर्माण के लिए आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा प्रदर्शन एसोसिएशन की ओर से किया जाएगा। यह बात जेएंडके उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके भारद्वाज ने जनरल हाउस की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायधीश पंकज मित्थल और अन्य जजों से मांगों के बारे में चर्चा हुई। अदालतों में पहले की तरह काम काज होगा।
इस दौरान कैट, डीआरटी, एएफटी, न्यायाधिकरणों, आयोगों, उपभोक्ता न्यायालयों और सभी राजस्व न्यायालयों के लिए बहुमंजिला भवन निर्माण के मुद्दे पर आंदोलन पर भी चर्चा की गई। बार एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष एमके भारद्वाज और यंग लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुख्य न्यायधीश से हुई वार्ता बारे जानकारी दी।
सर्वसहम्मति से फैसला लिया गया कि अब वकील काम पर लौटेंगे। अगर मांगे हल नहीं हुई तो फिर हड़ताल की जाएगी। हर हाल में मांग पूरी करवाई जाएगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष मोहिंद्र पाल सिंह, सुरजीत सिंह अंडोत्रा, अदित्य शर्मा, सरदार अमनदीप सिंह, यसीर फारूक खान, करणजीत सिंह, नरेश कुमार और अन्य मौजूद रहे।