फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू से धारा 144 हटाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिला प्रशासन की ओर से हालात की समीक्षा करने के बाद शुक्रवार से धारा 144 सीआरपीसी हटाने का फैसला किया गया है। धारा 144 को 5 अगस्त को लगाया गया था। इसके साथ शनिवार को छठे दिन स्कूल-कॉलेज भी खोले जाएंगे। सभी गतिविधियां सामान्य होने के साथ प्रशासन की ओर से हालात पर नजर रखी जाएगी। जिला उपायुक्त सुषमा चौहान के अनुसार हालात सामान्य हैं, जिससे धारा 144 हटाई गई है। फिलहाल इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस बीच शुक्रवार को नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में पुराने शहर में शाम तीन बजे प्रतिष्ठान खोले गए, लेकिन बारिश के चलते अधिकांश बाजारों में कई दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से शुक्रवार को कई संवेदनशील इलाकों में पाबंदियां लगाई गई थीं। गुज्जर नगर के चौथे पुल पर कंटीले तार लगाकर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। धार्मिक स्थलों के पास सुरक्षा बढ़ाई गई थी। प्रशासन के आदेश के मुताबिक शाम तीन बजे तक अधिकतर बाजारों में प्रतिष्ठान बंद रखे गए। प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर प्रतिष्ठानों को शाम को खोलने की अनुमति दी गई थी। बारिश के कारण भी बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब रही। पुराने शहर के जैन बाजार, लिंक रोड, पुरानी मंडी, सिटी चौक, शालामार, राज तिलक रोड, पक्का डंगा आदि बाजार शाम को खुले। जबकि तवी पुल के उस पार गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र में दिनभर बाजार खुले रहे। लोगों ने जमकर खरीदारी की। पाबंदियों के चलते त्योहारों पर बाजार प्रभावित हो रहा था, लेकिन शनिवार से धारा 144 पूरी तरह से हटने से बाजार सामान्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें