फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव: आखिरी चरण में कश्मीर में थी वोटिंग, हुआ 38.8 फीसदी मतदान

Tue, 11 Dec 2018 12:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

  • पंचायत चुनाव संपन्न, नौवें चरण में कश्मीर संभाग के सात जिलों में हुआ मतदान

  • कुपवाड़ा में सबसे ज्यादा 53.6 फीसदी वोट पड़े, पुलवामा में महज 1.4 फीसदी

  • 55 सरपंच हलकों और 138 पंच सीटों के लिए हुए चुनाव 

विज्ञापन

राज्य में पंचायत चुनाव का नौवां और आखिरी चरण मंगलवार को संपन्न हो गया। इस चरण में केवल कश्मीर के सात जिलों में मतदान हुआ। कुल 38.8 फीसदी मतदान हुआ। कुपवाड़ा में सबसे ज्यादा 53.6 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि पुलवामा में महज डेढ़ फीसदी के करीब। यहां कुल 1.4 फीसदी मतदान हुआ। 

55 सरपंच हलकों और 138 पंच सीटों के लिए कुल 430 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। 68 सरपंच और 433 पंच पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस चरण के चुनाव में कुल 346 पोलिंग स्टेशनों को अति संवेदनशील घोषित किया गया था। मुख्य चुनाव अधिकारी शालीन काबरा के मुताबिक चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन


शुरुआती तीन चरणों में सबसे ज्यादा मतदान
कश्मीर में शुरुआती तीन चरणों में सबसे ज्यादा मतदान हुआ। पहले चरण में 64.5 प्रतिशत, दूसरे चरण में 52.5, जबकि तीसरे चरण में 55.7 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद किसी भी चरण में 50 फीसदी का आंकड़ा पार नहीं हुआ। 

विज्ञापन

राज्य में भी अभी तक तक सबसे कम

पूरे राज्य की बात करें तो उसमें भी अब तक का यह सबसे कम मतदान है। इससे पहले आठवें चरण में सर्वाधिक 79.1 फीसदी, सातवें चरण में 75.3, छठे चरण में 76.9, पांचवे चरण में 71.1, चौथे चरण में 71.3, दूसरे चरण में 71.1, जबकि पहले चरण में 74.1 प्रतिशत वोटिंग हुई है। 

यह रहा फाइनल वोट प्रतिशत
जिला         मत प्रतिशत

कुपवाड़ा     53.6
बांदीपोरा     46.0
बारामुला     38.9
गांदरबल     20.9
बड़गाम      38.8
पुलवामा     1.4
अनंतनाग    24.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें