फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी में एडमिशन के लिए कॉलेजों ने जारी की अंतिम सूची

Tue, 07 Jul 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू शहर में स्थित सभी कालेजों में स्नातक के पहले सेमेस्टर की तीसरी और आखिरी कट आफ लिस्ट सोमवार को जारी की गई। पिछली दो लिस्ट में नाम आने से वंचित रहे विद्यार्थी कालेज कैंपसों में पहुंचकर लिस्ट में अपना नाम तलाशने के लिए पहुंचे। सूची में नाम आने पर विद्यार्थियों ने राहत की सांस लेते हुए बिना समय गंवाए अपना दाखिला फार्म भरकर फीस आदि जमा करवाई।
विज्ञापन


गांधीनगर स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज, कनाल रोड स्थित गवर्नमेंट गांधी मेमोरियल साइंस कालेज, कनाल रोड स्थित गवर्नमेंट एसपीएमआर कामर्स कालेज, पलोड़ा स्थित गवर्नमेंट डिग्री कालेज, यूनिवर्सिटी रोड स्थित गवर्नमेंट एमएएम कालेज और परेड स्थित गवर्नमेंट महिला कालेजों के परिसर में तीसरी मेरिट लिस्ट को लगाया गया। लिस्ट में अपना नाम जानने के लिए कालेज कैंपसों में सुबह से ही विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।

तीसरी लिस्ट के अंतर्गत आए विद्यार्थियों की दाखिले की प्रक्रिया ग्यारह जुलाई तक बिना लेट फीस के चलेगी। कालेजों की ओर से जारी तीसरी लिस्ट में भी कई विषयों के मेरिट उच्च स्तर पर गए हैं। मेरिट लिस्ट को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि आने वाले समय में विद्यार्थियों के मेरिट नब्बे प्रतिशत से ऊपर कट आफ जाया करेगा।
विज्ञापन


गांधीनगर स्थित गवर्नमेंट महिला कालेज की ओर से जारी की लिस्ट में बायो टेक्नोलॉजी का मेरिट 88.8 प्रतिशत, मेडिकल का 77.6 प्रतिशत, ज्योग्राफी का 80 प्रतिशत, स्टैटिक्स का 70.6 प्रतिशत, कामर्स का 72.8 प्रतिशत, जबकि कंप्यूटर एप्लीकेशन का 67.4 प्रतिशत तक के करीब मेरिट गया है।

यूनिवर्सिटी रोड स्थित गवर्नमेंट एमएएम कालेज की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में बीबीए का मेरिट 71 प्रतिशत, बीसीए का 61.4 प्रतिशत, आर्ट्स का 45.2 प्रतिशत और साइंस विषय का 50.6 प्रतिशत तक के करीब कट आफ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें