फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की पिछली घोषणाएं हो गईं हवा-हवाई

Sun, 08 Feb 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार के रेलवे बजट में जम्मू को डीआरएम दफ्तर दिए जाने की घोषणा आज भी हवा-हवाई है। रेलवे बजट 26 फरवरी को संसद में पेश किया जाएगा। जम्मू को इस बजट से कितना लाभ होगा, यह बजट के पेश होने पर ही सामने आएगा।
विज्ञापन


पिछले बजट में जम्मू में माडर्न रेलवे बनाने की घोषणा हुई थी, लेकिन आज तक निराशा हाथ लगी है। जम्मू में डीआरएम दफ्तर खोलने के लिए सरकारी बजट में घोषणा के बावजूद कोई कदम नहीं उठ सका है।

घोषणा होने के बाद जमीन की तलाश को लेकर कुछ अधिकारियों द्वारा कदम उठाए गए थे लेकिन उसके  बाद कोई भी कदम नहीं उठाया गया। इस संबंध में जम्मू रेलवे के अधिकारियों से पूछे जाने पर इस पर कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


फिरोजपुर से जम्मू में डीआरएम दफ्तर का शिफ्ट नहीं होना जम्मू के लिए दुर्भाग्य माना जा रहा है। क्योंकि इससे रेलवे के विस्तार का काम रुका है। जम्मू कश्मीर से रेलवे के कामकाज को लेकर अधिकारी या कर्मचारियों को फिरोजपुर जाना आना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि फिरोजपुर रेलवे डीआरएम दफ्तर जाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के  समाधान के लिए ही जम्मू में डीआरएम दफ्तर को खोलने की घोषणा की गई थी, लेकिन इस दिशा में कदम नहीं उठ सका। हालांकि रेलवे अधिकारियों द्वारा इस पर चर्चा की जाती है, लेकिन नतीजा कुछ सामने नहीं आ रहा।      
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें