फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आतंकियों के पांच मददगार गिरफ्तार

Sat, 16 May 2020 09:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पकड़ा गया आतंकियों का मददगार - फोटो : भारतीय सेना
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों को आतंकियों के मददगारों के छिपे होने की सूचना मिली। आनन-फानन में जवानों की संयुक्त टीम ने इन्हें पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान लश्कर के पांच मददगार पकड़े गए। इस ऑपरेशन को बडगाम पुलिस, 53 आरआर और सीआरपीएफ की 153वीं बटालियन ने अंजाम दिया।

विज्ञापन


अहम बात यह है कि इस ऑपरेशन में आतंकियों का एक शीर्ष मददगार जहूर वानी भी गिरफ्तार किया गया है। उसके खुलासे पर एक और आतंकी ठिकाने का भी पता चला है। जिसका इस्तेमाल आतंकवादियों ने शरण लेने के लिए किया था। ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। साथ ही पूछताछ के दौरान यह पता चला है कि पकड़े गए लश्कर के मददगार आतंकियों को खाद्य सामग्री व रहने का स्थान मुहैया कराते थे और साथ ही ये आतंकियों के लिए रेकी भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें