फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: हंदवाड़ा से लश्कर का एक पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Fri, 24 Nov 2017 09:49 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी की पहचान आमिर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आतंकी पाकिस्तानी है और वो कराची का रहने वाला है। पकड़े गए आतंकी से हथियार भी हुए बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार हंदवारा पुलिस और सेना की 47 राष्ट्रिय राइफल्स (आरआर) द्वारा हंदवाड़ा के मगाम इलाके के जंगल क्षेत्र से एक आतंकी को जिंदा धर दबोचा।
सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया आतंकी लश्कर-ए-तइबा का है। हालांकि आतंकी के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर रेंज के आईजीपी मुनीर खान ने अमर उजाला को फ़ोन पर बताया कि उन्होंने एक पाकिस्तानी आतंकी को धर दबोचा है। उन्होंने यह भी बताया कि पकडे गए आतंकी से एक एके राइफल और दो मैगजीन भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

J&K: LeT terrorist from Pakistan caught in Handwara's Magam in Kupwara district. Rifle and 2 magazines recovered.— ANI (@ANI) November 24, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें