अगले महीने से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर लंगर समितियों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। उधमपुर में भी लंगर समितियां अपनी तैयारी में जुटी हैं।
ऐसी ही एक लंगर समिति के अध्यक्ष राज पॉल सुलतान ने कहा कि हम बीते चार-पांच दिन से यहां पर लंगर के लिए तैयारी कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि काम जल्द से जल्द समाप्त हो जाए।