किश्तवाड़ जिले के कुंतवाड़ा क्षेत्र में हस्ती के नजदीक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक ढोक (अस्थायी पशु आश्रय) पूरी तरह दब गया। इस हादसे में 60 से अधिक भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार बारिश के चलते पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर गिरने लगे जिससे ढोक को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।