फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramban Landslide: परनोत में भू-धंसाव के कारणों का पता लगाएंगी आईआईटी व जीएसआई के टीमें, लगातार खिसक रही जमीन

Wed, 01 May 2024 12:24 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्र में राहत और पुनर्वास के उपायों की जानकारी व समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्र परनोत से स्थानांतरित किए परिवारों के लिए बनाए अस्थायी आवास की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ भूमि धंसाव से प्रभावित क्षेत्र में राहत और पुनर्वास के उपायों की जानकारी लेत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के साथ-साथ आईआईटी की टीमें रामबन जिले के परनोत गांव में भू-धंसाव के कारणों का पता लगाएंगी। साथ ही निवारक उपायों की सिफारिश भी करेंगी। गांव का कई किमी का इलाका भू-धंसाव की चपेट में है। इससे प्रभावित हुए 90 परिवारों के 413 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्र में राहत और पुनर्वास के उपायों की जानकारी व समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्र परनोत से स्थानांतरित किए परिवारों के लिए बनाए अस्थायी आवास की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को वहां बिस्तर, भोजन, पानी, बिजली, चिकित्सा सहायता, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कहा। सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कटे हुए क्षेत्रों के साथ सड़क संपर्क स्थापित करने की संभावना तलाशने को कहा।

उन्होंने संभागीय आयुक्त और रामबन डीसी को जमीनी स्थिति को देखते हुए उचित पुनर्वास योजना तैयार करने को कहा। विस्थापित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए एसडीआरएफ और रेडक्रॉस का सहयोग लेने को कहा। 
विज्ञापन


डीसी रामबन ने कहा कि प्रभावित लोगों के लिए पंचायत घर और दो सामुदायिक हॉल में आवास स्थापित किए गए हैं। गूल उप-जिले से हल्के वाहनों की आवाजाही की व्यवस्था माहौर, रियासी के माध्यम से की गई है। इसके अलावा एक लिंक रोड भी जल्द शुरू की जाएगी। बैठक में जल शक्ति, गृह विभाग, पीडीडी, एडीजीपी कानून व्यवस्था, संभागीय आयुक्त, डीसी रामबन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

डालास अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामबन रणबीर सिंह जसरोटिया, सचिव डालसा अंजना राजपूत (उप-न्यायाधीश बटोत), मुंसिफ रामबन सिद्धांत वैद, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज सिंह परिहार आदि ने इलाके का दौरा करने के दौरान प्रभावितों को सरकार से हरसंभवव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें