रामबन की जिप्सम खदान में पहाड़ का एक हिस्सा दरक गया। इससे कई वाहन और मशीनें मलबे के नीचे दब गईं। मौके से दो लोगों को निकाला गया है। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जम्मू संभाग के जिला रामबन में भूस्खलन की खबर है। बताया जा रहा है कि जिले धर्मकुंड की जिप्सम खदान में पहाड़ का एक हिस्सा दरक गया। इससे कई वाहन और मशीनें मलबे के नीचे दब गईं। आसपास के लोगों ने भाग किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन की दी गई। साथ ही बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके से दो लोगों को निकाला गया है। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।