फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भूस्खलन से बाधित हिमकोटि मार्ग दूसरे दिन भी रहा बंद,पुराने रास्ते से यात्रा जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-माता वैष्णो देवी के नए यात्रा मार्ग पर पंछी हेलिपैड के पास क्षतिग्रस्त शेड व मार्ग की मरम्मत जारी
विज्ञापन

-गत सोमवार पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से दो महिला श्रद्धालुओं की हो गई थी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। भूस्खलन के चलते माता वैष्णो देवी मंदिर का नया हिमकोटि मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। यात्रा पुराने मार्ग से जारी है। मंगलवार को टीन के क्षतिग्रस्त शेड और मार्ग की मरम्मत का काम जारी रहा।
सोमवार को पंछी हेलिपैड के पास पहाड़ से मलबा और पत्थर गिरने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इनमें से एक महिला उत्तर प्रदेश के कानपुर और दूसरी पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। वहीं, उपचार के बाद घायल लड़की को भी छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब रहे कि बरसात में पहाड़ से भूस्खलन की संभावना रहती है। हालांकि, श्रीमाता श्राइन बोर्ड की ओर से भूस्खलन प्रभावित इलाकों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लोहे के जाले आदि लगाए गए हैं। मंगलवार को भी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों की मौजूदगी में मरम्मत जारी है। कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा भी लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें