फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीपीएपी ने 10 उम्मीदवार मैदान में उतारे

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुराने चेहरों के साथ युवाओं को मौका, जम्मू पश्चिम से गौरव गुप्ता पर भरोसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने दूसरी सूची में 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें कई पुराने चेहरों के साथ युवाओं को मौका दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 10 सितंबर के बाद प्रत्याशियों के समर्थन में आजाद जम्मू में प्रचार करने आ सकते हैं।
विज्ञापन

नई सूची में जम्मू दक्षिण से वरिष्ठ नेता चौधरी गारूराम, कालाकोट-सुंदरबनी से अशोक शर्मा, जम्मू उत्तर से महेश्वर सिंह, मढ़ से अशोक भगत, बाहू गांधीनगर से सोबत अली, सांबा से विनोद मिश्रा, बनी से गौरी शंकर को टिकट दिया है। रामनगर से संदीप कुमार सरमाल, जम्मू पश्चिम से गौरव चोपड़ा और वगूरा खरेरी कश्मीर से आगा सैयद अब्बास रिजवी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के महासचिव (संगठन) आरएस चिब ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इससे पहले पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। लेकिन आजाद अस्वस्थ होने पर चार उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया था। सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली में आजाद के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की रणनीति पर चर्चा की गई है। इसमें टिकटों के नामों पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें