जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में एलओसी के पास एक माइन ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
सैन्य सूत्रों ने बताया कि स्थानिक नागरिक सीमा के पास से सटे इलाके में अपने काम से जा रहा था। जहां वह एक लैंड माइन की चपेट में आ गया। घायल नागरिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना जांच में जुटी है कि यह बलस्ट कैसे हुआ है।
उधर नौशेरा में संदिग्धों के देखें जाने के बाद से पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। लगातार एलओसी पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश में जुटे हुए हैं। ऐसे में सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।