फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में दरिया से सटे क्षेत्रों में हो रहा भारी भूमि कटाव

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की भूमि हो रही बंजर, रोजीरोटी की सता रही चिंता
विज्ञापन

पंचायत गड़खाल में एक किसान की पांच एकड़ भूमि बही, तीन कूले भी नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। बरसात में चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ने से कई जगहों पर भूमि कटाव हो रहा है। रोज एकड़ों उपजाऊ भूमि दरिया के पानी से बंजर हो रही है। इससे किसानों को रोजीरोटी की चिंता सताने लगी है।
दरिया से सटे गड़खाल, देवीपुर, दलभत, भौर, चौजया, सीताआला, मैरा, आदि जगहों पर जलस्तर बढ़ने से भूमि कटाव हो रहा है। जानकारी के अनुसार पंचायत गड़खाल में एक किसान की पांच एकड़ भूमि दरिया निगल गया है। उसके तीन कूले भी पानी में बह गए। इस पर प्रशासन और बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग भी क्षेत्र के लोगों को मात्र रोकथाम के आश्वासन दे रहा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में रोष है। कांग्रेस नेता बलदेव राज ने बताया कि बाढ़ एवं नियंत्रण विभाग ने क्रेट और चैनल के लिए कोई कदम नहीं उठाया। यह काम उन्हें तब ही कर लेना चाहिए था, जब दरिया में पानी कम था। पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह और गुल्लू राम ने कहा कि दरिया से भूमि कटाव हर बार होता है। लेकिन, प्रशासन कुछ करता ही नहीं। किसानों की भूमि लगातार बंजर हो रही हैं। इससे परिवार के पालन पोषण की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को एसडीएम अखिल सढोत्रा और तहसीलदार सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने दरिया से सटी पंचायत गड़खाल में नुकसान का जायजा लिया। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सभी जगहों का जायजा लेकर रिपोर्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें