फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदून में 30 कनाल में बनेगा खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। तहसील राजपुरा की मदून पंचायत में युवाओं के लिए खेल मैदान बनाने के लिए राजस्व विभाग 30 कनाल भूमि चिह्नित की है। जहां शीघ्र ही खेल मैदान बनाया जाएगा। अब खेल प्रेमियों को खेलने के लिए दूसरे क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बैक टू विलेज कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने खेल मैदान की मांग प्रशासन से उठाई थी। इस पर अमल हुआ। बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण, डीडीसी सदस्य आशारानी, सरपंच रामधन ने तहसीलदार सुभाष चंद्र के साथ बुधवार को पंचायत मदून में खेल मैदान के लिए चिह्नित की गई भूमि पर खेल मैदान का साइन बोर्ड लगा दिया। बीडीसी अध्यक्ष ने बताया कि तहसील राजपुरा में बच्चों के खेलने के लिए कोई खेल का मैदान नहीं था। इस कारण सीमावर्ती क्षेत्र के बच्चे खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। अब खेल का मैदान बनने से बच्चों के भविष्य और उज्लवल होगा। उन्होंने बताया कि खेल मैदान के लिए वह हर सरकारी कार्यक्रम में राजपुरा में खेल मैदान बनाने की मांग को रखते रहे। जो आज पूरी हुई है, जिसका उपायुक्त अनुराधा गुप्ता सहित एसडीएम रामकेश शर्मा का आभार जताते हैं। जिन्होंने उनकी मांग को पूरा कर खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की नींव रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें