फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सिंह का भाजपा में शामिल होना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व सांसद लाल सिंह का भाजपा में शामिल होना तय माना जा रहा है। खबर है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह कठुआ के बसोहली से भाजपा उम्मीदवार हो सकते हैं।
विज्ञापन


उनकी पत्नी कांता अंदोत्रा को बनी की सीट मिल सकती है।

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। कांग्रेस के पूर्व सांसद के भाजपा में शामिल होने की खबर ने सियासी गलियारों में भूचाल मचा दिया है।

कांग्रेस‌ियों को दिया करारा झटका

विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी के जोड़ तोड़ में जुटे नेताओं के पांव तले से जमीन खिसक गई है।


पूर्व सांसद लाल सिंह ने अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई।

कल वह कोई घोषणा करने वाले थे, लेकिन ऐन मौके पर घोषणा को टाल दिया गया। बहरहाल सांसद ने वहां पहुंचे समर्थकों को साफ संकेत दे दिया कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

रामलीला मैदान की रैली में होगी घोषणा

भाजपा आलाकमान की तरफ से मिले संकेतों के बाद लाल स‌िंह चुनावी तैयार‌ियों में गए हैं। उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात हो चुकी है।

साथ ही उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेतृत्व से तफसील में बातचीत कर ली है।

पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा संबंधी सवाल पर पूर्व सांसद के करीबी ने कहा कि अगस्त में कठुआ के रामलीला मैदान में बड़ी रैली की जाएगी। इसमें पूर्व सांसद शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें