फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद ने किया मेरे साथ धोखाः लालसिंह

Tue, 22 Jul 2014 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस की टिकट पर लगातार दो बार 2004 और 2009 में उधमपुर डोडा संसदीय क्षेत्र से जीत संसद में पहुंचे चौधरी लाल सिंह ने कांग्रेस के राज्य सभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद की वजह से कांग्रेस छोड़ने का सोमवार को ऐलान किया।
विज्ञापन


सिंह ने कहा कि आजाद ने 2014 के लोकसभा चुनाव में उनके साथ धोखा किया। सोनिया और राहुल गांधी से भी उन्होंने अपना दर्द साझा किया, लेकिन वहां पर भी किसी ने मेरी बात को नहीं सुना।

लाल सिंह ने कहा कि मेरे उठाए मुद्दों पर कोई कार्रवाई न होने पर कांग्रेस में रहकर मुझे घुटन होने लगी तो मैनें ब्यूरोइससे अलग होने का फैसला लिया।
Trending Videos

दो बार की जीत का ये सिला मिला

जम्मू में सोमवार को अपने निवास में संवाददाता सम्मेलन में पूर्व सांसद लाल सिंह ने कहा कि मुश्किल समय में लगातार दो बार उधमपुर डोडा संसदीय क्षेत्र से पार्टी के लिए सीट जीती।

लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्हें गुलाम नबी आजाद की वजह से हाई कमान ने टिकट नहीं दी गई थी।

आजाद ने इस बार उधमपुर डोडा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था जिससे वे हार गए थे।  उन्होंने लोकसभा चुनाव में रियासत में कांग्रेस की हार के लिए आजाद को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी मनमानी की वजह से देश में भी कांग्रेस को नुकसान हुआ।
विज्ञापन

सभी व‌‌िकल्पों को खुला रखेंगे

फिलहाल उनके पीडीपी में शामिल होने की अटकलों लगाई जा रही हैं। इन अटकलों के सवाल पर सिंह ने कहा क‌ि किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं।

सिंह ने कहा क‌ि वे किसी पार्टी में शामिल होना या फिर अपनी पार्टी का गठन करने को लेकर उनके पास विकल्प खुले है।

उन्होंने साफ किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान वह बसोहली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इसका फैसला वह ले चुके है। इस अवसर पर पूर्व विधायक कांता अंडोत्रा भी मौजूद रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें