फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने महिलाओं के उत्थान पर जोर दिया, कहा- तहसील स्तर पर होगी लेडी इंस्पेक्टर की तैनाती

Wed, 07 Dec 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/बिश्नाह
विज्ञापन
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। इनका अधिक से अधिक लाभ उठाया जाना चाहिए। उनकी सरकार का भी प्रयास है कि महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। 
विज्ञापन


महबूबा ने बुधवार को उम्मीद योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से यह कार्यक्रम डिग्री कालेज बिश्नाह में हुआ।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब वूमेन सेल तहसील स्तर पर लेडी इंस्पेक्टर की तैनाती करेगा। बच्चों के इलाज के लिए तहसील स्तर पर अस्पतालों में एक डाक्टर नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दसवीं कक्षा में जो विद्यार्थी 65 प्रतिशत अंक हासिल करेगा और घर से स्कूल दो किलोमीटर दूर होगा, राज्य सरकार उसे साइकिल देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव जल्द कराए जाएंगे। इन चुनावों में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डाक्टर निर्मल सिंह ने भी महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान, विधायक डाक्टर कमल अरोड़ा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें