फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: एसएसपी पद से रिटायर होकर कोरोना से जंग में जुटे महादीप, जागरूकता का बीड़ा उठाया

Thu, 22 Apr 2021 04:20 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर

सार

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पूर्व एसएसपी ने वरिष्ठ नागरिक क्लब के बैनर तले कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिए जंग छेड़ रखी है। 
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं देश सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का जज्बा कभी खत्म नहीं होता। इसके लिए जगह और परिस्थितियां जरूर बदल जाती हैं। इन्हीं शब्दाें को चरितार्थ करे रहे हैं पूर्व एसएसपी महादीप सिंह। जम्मू संभाग के उधमपुर में उन्होंने मौजूदा समय में वरिष्ठ नागरिक क्लब के बैनर तले कोरोना के खात्मे के लिए जंग छेड़ रखी है। इस दौरान वह लोगों को मास्क बांटने सहित टीकाकरण के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। 

विज्ञापन


कोरोना संकट की दूसरी लहर में वरिष्ठ नागरिक क्लब के प्रधान लोगों की मदद को दिन रात जुटे हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सेवानिवृत्त एसएसपी महादीप सिंह अपने साथियों के साथ घर-घर जाकर मास्क बांटने के साथ ही कोविड-19 के दिशा- निर्देशों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। विशेष तौर पर बुजुर्गों को वैक्सीन लगवाने के लिए सामने ला रहे हैं।

पूर्व एसएसपी महादीप सिंह अभी तक 1500 मास्क और एक हजार जागरूकता पंफ्लेट बांट चुके हैं। जब जिले में वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाने की काम शुरू हुआ तो उन्होंने क्लब के 70 सदस्यों को जिला अस्पताल जाकर वैक्सीन लगवाई और इसके बाद जागरूकता का बीड़ा उठा लिया है। मौजूदा समय में वह हर निर्माण स्थल पर जाकर मास्क बांटे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें