जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद कश्मीर के एक स्थानीय व्यवसायी ने इस मुश्किल घड़ी में प्रशासन की मदद करने की ठानी है। उन्होंने आश्वासन दिलाया है कि जो कुछ उनसे हो पाएगा वह हर संभव मदद करने को तैयार हैं। कहा कि करीब 10 लाख रुपये के बजट के साथ साथ एंबुलेंस और जेनरेटर की मदद भी करूंगा।
अब्दुल हमीद भट ने कहा कि वह एक व्यवसायी होने के साथ साथ एक जिम्मेदार शहरी हैं, जिसके चलते मेरा फर्ज बनता है कि इस मुसीबत की घड़ी में अपना योगदान दूं। उन्होंने कहा कि मुसीबत के इस दौर में मैं 10 लाख रुपये देकर कोरोना वायरस से लड़ने में देश की मदद करूंगा। साथ ही अपने साथी व्यापारियों से भी गुजारिश की है कि इस मुसीबत की घड़ी में मदद करें।
भट के अनुसार हम लोगों की सहायता के लिए सरकार की मदद करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और जितना हो पाएगा उतना करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मुफ्त एंबुलेंस सेवा की भी व्यवस्था की गई है। सरकार से गुजारिश की है कि जहां कहीं भी उन्हें जेनरेटर की जरूरत हो वहां मैं मुफ्त में इसे लगाऊंगा। भट ने कहा कि उन लोगों की भी सहायता की जाएगी जो दिहाड़ी लगाकर खाते थे।
बता दें भट जोकि पेशे से एक कंपनी के सीईओ भी हैं और मानवीय आधार पर कई सामाजिक कार्यों में भी हाथ बटाते हैं। इसके अलावा वह संयुक्त राष्ट्र की क्लाइमेट चेंज पर हुई कांफ्रेंस में हिस्सा भी ले चुके हैं।