फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उपराज्यपाल कविंद्र ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के स्थापना दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
LG Ladakh reviews Ladakh UT Foundation Day and Rashtriya Ekta Diwas celebrations. Source - X
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बुधवार को 31 अक्तूबर को मनाए जाने वाले केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के स्थापना दिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के आगामी समारोहों की तैयारियों की समीक्षा की।
इस संबंध में उपराज्यपाल ने एक बैठक की अध्यक्षता की जिसमें मुख्य सचिव डॉ. पवन कोतवाल, डीजीपी लद्दाख डॉ. एस.डी. सिंह जमवाल, प्रशासनिक सचिव, एसएसपी लेह, विभागाध्यक्ष/निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने उपराज्यपाल को इन दो महत्वपूर्ण अवसरों केंद्र शासित प्रदेश के स्थापना दिवस और भारत के लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला से अवगत कराया।
विज्ञापन


समारोह के एक भाग के रूप में राज निवास से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा जिसे उपराज्यपाल हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम में छात्रों, एनसीसी कैडेटों और सरकारी अधिकारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी होगी जो सरदार पटेल द्वारा प्रतिपादित एकता और अखंडता की भावना के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

डीजीपी ने उपराज्यपाल को बताया कि लद्दाख पुलिस जिला पुलिस लाइंस में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी, जहां प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी
जो राष्ट्रीय एकता और सद्भाव के प्रति समर्पण की पुष्टि करेगी। उपराज्यपाल ने कार्यक्रमों के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने समारोह में प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, निदेशकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने लेह के उपायुक्त को लद्दाख के प्रमुख नागरिकों की सूची तैयार करने और स्थापना दिवस तथा राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति और भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें