फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख को मिलेगी विकास की नई रफ्तार: कल मिलेंगी 3,350 करोड़ की पांच बड़ी सौगातें, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Wed, 14 Oct 2026 09:52 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, लेह

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार को लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें लेह हवाई अड्डा टर्मिनल और नीमो-पदम-दारचा सड़क शामिल है, जो कनेक्टिविटी व सुरक्षा बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल पर चलती तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में वीरवार को बुनियादी ढांचा, सामरिक सुरक्षा और सतत विकास को नई रफ्तार देने का खास दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। ये परियोजनाएं लद्दाख में हर मौसम में निर्बाध कनेक्टिविटी, ऊर्जा में आत्मनिर्भरता, प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और गंभीर जल संकट के समाधान में मील का पत्थर साबित होंगी। इस खास अवसर पर पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

पीएम मोदी लेह स्थित कुशक बकुला रिम्पोछे हवाई अड्डे पर 640 करोड़ रुपय में निर्मित पैसेंजर टर्मिनल भवन यात्रियों को समर्पित करेंगे। यह आधुनिक टर्मिनल 23,800 वर्ग मीटर में विकसित किया गया है। ये प्रतिवर्ष 35 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है। ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए टर्मिनल में भू-तापीय (जियोथर्मल) ऊर्जा तकनीक अपनाई गई है। टर्मिनल परिसर में स्थानीय सांस्कृतिक कला नजर आएगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह टर्मिनल पूरे लद्दाख में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई ऊंचाई देगा।

सेना के लिए नया रणनीतिक गलियारा बनेगी नीमो-पदम-दारचा सड़क
प्रधानमंत्री सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर तैयार 298 किलोमीटर की नीमो-पदम-दारचा सड़क भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह सड़क लेह के नीमो को जंस्कार घाटी और दुर्गम एवं बेहद ऊंचाई पर स्थित शिंकुन ला दर्रे के रास्ते हिमाचल प्रदेश के दारचा से जोड़ती है। श्रीनगर-लेह और मनाली-लेह के बाद यह लद्दाख के लिए तीसरा वैकल्पिक गलियारा बनेगी। दुर्गम हिमालयी इलाकों में बीआरओ की यह इंजीनियरिंग सेना की परिचालन क्षमता और साजो-सामान की कम समय में आपूर्ति के लिहाज से रणनीतिक बढ़त दिलाएगी। इसके अलावा जंस्कार के दूरदराज के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बाजारों और जरूरी सेवाओं तक सीधी पहुंच मिलेगी।

नाै मेगावाट की हानू परियोजना और नई ट्रांसमिशन लाइन भी मिलेगी
वीरवार को ही नाै मेगावाट की हानू लघु जलविद्युत परियोजना और 66 केवी डबल-सर्किट दाह-हानू-खालसी ट्रांसमिशन लाइन भी चालू हो जाएगी।इससे लद्दाख के स्थानीय ग्रिड की विश्वसनीयता बढ़ेगी और ऊर्जा निकासी का ढांचा मजबूत होगा। ये परियोजनाएं क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी। पीएमओ के अनुसार, यह क्षेत्र के जलविद्युत संसाधनों के उपयोग और ऊर्जा ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम है।

सिंधु घाट पर देश का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क
लद्दाख की हजारों साल पुरानी प्रागैतिहासिक शैल कला को सहेजने के लिए लेह के सिंधु घाट पर देश का पहला पेट्रोग्लिफ (शिलाचित्र) संरक्षण पार्क शुरू किया जा रहा है। यहां माैजूद प्राचीन शैलचित्रों में वन्यजीव, मानव आकृतियों और ऐतिहासिक प्रतीक उकेरे गए हैं। यह पार्क इन दुर्लभ ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के साथ-साथ हेरिटेज टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा। लद्दाख में प्रागैतिहासिक काल के ऐसे सैकड़ों शैल कला (रॉक आर्ट) स्थल मौजूद हैं, जो हजारों साल पुराने मानव इतिहास के अनमोल दस्तावेज हैं।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट हिम सरोवर: 40 गांवों में जल संकट से निजात
मिशन अमृत सरोवर के तहत 40 गांवों में विकसित 40 नए जलाशयों का भी लोकार्पण होगा। लद्दाख में बुवाई के सीजन में पानी की किल्लत और बर्फ पिघलने पर पानी के व्यर्थ बह जाने की समस्या रहती है। यह प्रोजेक्ट ग्लेशियर और बर्फ पिघलने के पानी को सहेजकर बुवाई के वक्त सिंचाई के लिए उपलब्ध कराएगा, जिससे किसानों की आजीविका सुरक्षित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें