फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लद्दाख में पहली बार हुई डीप लोब पैरोटिड ट्यूमर सर्जरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। जिला अस्पताल कारगिल ने डीप लोब पैरोटिड ट्यूमर के इलाज के लिए लद्दाख की पहली पैरोटेक्टॉमी सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। सर्जरी को ईएनटी सर्जन डॉ. ओलियाथ अली के नेतृत्व में एक समर्पित टीम ने किया। इस सर्जरी में पिक्चर आर्काइविंग एंड कम्युनिकेशन सिस्टम प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसमें सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई और दोषरहित निष्पादन संभव हुआ।
विज्ञापन




टीम ने कान और चेहरे की तंत्रिकाओं की सभी शाखाओं को सावधानीपूर्वक विच्छेदित और संरक्षित किया। इससे रोगी को बेहतर परिणाम मिले। डॉ. ओलियाथ अली ने टीम की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा, यह सफल सर्जरी लद्दाख में स्वास्थ्य सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें