संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा जान ने शनिवार को माठो और स्तोक गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द हल करने का भरोसा दिया।
उनकी यह यात्रा जमीनी स्तर पर मुद्दों को समझने और केंद्र तथा केंद्र शासित प्रदेश द्वारा प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा पर केंद्रित रही। माठो में दोपहर 2:30 बजे और स्तोक में 3:40 बजे जनसभाएं आयोजित की गईं। यहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और समाधान की मांग की। सांसद ने समुदायों के साथ सीधे संवाद की महत्ता पर जोर दिया और आश्वासन दिया कि इनका समाधान किया जाएगा।
इस दौरे में अपर उपायुक्त लेह, जिला अधिकारी, ब्लॉक विकास अधिकारी, नंबरदार तथा अन्य स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे, ताकि समन्वय एवं कार्यान्वयन प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जा सके।