फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मार्खा वैली सर्किट को भारत के सर्वश्रेष्ठ ट्रैकिंग श्रेणी में सिल्वर अवॉर्ड

विज्ञापन
आउटलुक ट्रैवलर अवॉर्ड्स 2025 में “भारत का सर्वश्रेष्ठ ट्रेकिंग सर्किट” श्रेणी में मार्खा घाटी स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख का प्रसिद्ध मार्खा वैली सर्किट ने एक और उपलब्धि हासिल की है। इसे भारत का सर्वश्रेष्ठ ट्रैकिंग सर्किट के लिए सिल्वर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ये भारत के सबसे चर्चित ट्रैकिंग मार्गों में से एक है। यह प्रतिष्ठित सम्मान लद्दाख के अद्वितीय परिदृश्यों के स्थायी आकर्षण को रेखांकित करता है। ऊंचे पर्वतों, विस्तृत ऊंचाई वाले रेगिस्तानों और रास्ते में बसे रंगीन गांवों की जीवनशैली तक छटा बिखेरता है। मार्खा वैली ट्रैक अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि और रोमांच के शानदार मेल के कारण दुनिया भर के यात्रियों को लगातार आकर्षित करता आ रहा है। यह पुरस्कार न केवल इस क्षेत्र के चिरस्थायी आकर्षण का सम्मान है बल्कि उन यात्रियों और स्थानीय समुदायों के प्रयासों का भी, जिन्होंने लद्दाख के ट्रेकिंग उत्साह को हमेशा जीवित रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें