फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh : लद्दाख में खरदुंगला दर्रे की खाई में गिरी जीप, चार पर्यटकों की मौत

Wed, 19 Oct 2022 04:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू

सार

Ladakh : लद्दाख के लेह जिले में मंगलवार को बर्फबारी के बीच फिसलन से बेकाबू थार जीप खाई में गिरने से चार पर्यटकों की मौत हो गई। जीप सवार एक सैलानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायलों की अस्पताल ले जाते मौत हो गई।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख के लेह जिले में मंगलवार को बर्फबारी के बीच फिसलन से बेकाबू थार जीप खाई में गिरने से चार पर्यटकों की मौत हो गई। जीप सवार एक सैलानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन घायलों की अस्पताल ले जाते मौत हो गई। चारों पर्यटक खरदुंगला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क पर सैर के लिए गए थे।

विज्ञापन


वहीं, बर्फबारी के बीच हुए हादसे के बाद लद्दाख पुलिस ने खरदुंगला और चांगला दर्रे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सैलानियों से कहा गया है कि वे 4 गुना 4 गियर वाले वाहनों के पहियों पर भी बिना चेन लगाए सफर न करें।

लेह जिला पुलिस के अनुसार चार पर्यटक थार जीप में खरदुंगला गए थे। खरदुंगला टॉप से गुजरने वाली सड़क की समुद्रतल से ऊंचाई 18380 फुट है। 

मंगलवार को पर्यटकों का वाहन खाई में गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और ग्रेफ की टीमें रेस्क्यू के लिए रवाना कर दी गईं। बर्फबारी में पर्यटकों को ढूंढना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


टीमों ने आखिरकार खाई में गिरी जीप को खोज लिया। रेस्क्यू दल के मौके पर पहुंचने पर एक पर्यटक की मौत हो चुकी थी। तीन घायलों को बर्फ के बीच कड़ी मशक्कत से डिस्किट अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इन तीनों घायलों की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें