फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में बनेगा ‘दोस्त पुलिस’ का मॉडल, आईजी बोले- साथी और मार्गदर्शक का काम करेगी खाकी

Fri, 01 Nov 2019 03:43 PM IST
प्रशांत कुमार अजय मीनिया, जम्मू
विज्ञापन
लद्दाख पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लद्दाख पुलिस पूरे देश की मॉडल पुलिस बनेगी। देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए पुलिस एक साथी और मार्गदर्शक की तरह सेवाएं देने का प्रयास करेगी। पुलिस विभाग लद्दाख के लोगों से दोस्ती का रिश्ता कायम करने का काम करेगी। यह कहना है लद्दाख के पहले आईजी सतीश खंदारे का।

विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में खंदारे ने कहा कि लद्दाख पुलिस देश की मॉडल पुलिस बनने की दिशा में हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि लद्दाख मौसम के हिसाब से भी बहुत चुनौतीपूर्ण है। यहां की परिस्थितियां देश के अन्य हिस्सों से भिन्न हैं। इसलिए इसमें तकनीक का इस्तेमाल ज्यादा करना पड़ेगा। लद्दाख में पुलिस का आधुनिकीकरण किया जाएगा। खंदारे ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि पुलिस हाईटेक बने।

उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनौतियों का सामना करने के लिए भी पूरा ढांचा विकसित किया जाएगा। नए केंद्रशासित प्रदेश में पुलिस की व्यवस्था धीरे-धीरे अपना रूप लेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह क्षेत्र की परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें