लेह में रविवार को लद्दाख हाईकोर्ट बेंच का शुभारंभ होगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत बतौर मुख्य अतिथि बेंच का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के चार न्यायाधीश और अटॉर्नी जनरल भी मौजूद रहेंगे।
लेह में रविवार को लद्दाख हाईकोर्ट बेंच का शुभारंभ होगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत बतौर मुख्य अतिथि बेंच का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के चार न्यायाधीश और अटॉर्नी जनरल भी मौजूद रहेंगे। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इस बीच, लद्दाख से जुड़े पांच अहम मामलों को निर्धारित तिथि से पहले सुनवाई के लिए 21 अक्तूबर को सूचीबद्ध किया गया है। इन मामलों की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और न्यायमूर्ति संजय परिहार की खंडपीठ करेगी। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ज्यूडिशियल की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, सुनवाई के लिए सूचीबद्ध मामलों में गर्ग एंड गर्ग बनाम केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, कुंजंग डोलमा एवं अन्य बनाम भारत संघ, जम्मू एवं कश्मीर बैंक लिमिटेड बनाम भारत संघ, जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बनाम ताशी नमग्याल और ताशी नमग्याल बनाम केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख शामिल हैं। इनमें पहले दो मामले लेटर्स पेटेंट अपील (एलपीए) से संबंधित हैं, जबकि शेष तीन रिट याचिकाएं हैं।
क्या होती है एलपीए और रिट याचिका
लेटर्स पेटेंट अपील के तहत कोई पक्ष हाईकोर्ट के एकल न्यायाधीश के फैसले को उसी हाईकोर्ट की खंडपीठ में चुनौती दे सकता है। वहीं, रिट याचिका उच्च न्यायालय या सुप्रीम कोर्ट में मौलिक अथवा कानूनी अधिकारों के उल्लंघन के मामलों में दायर की जाती है।