फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल परिषद चुनाव में 70 फीसदी हुआ मतदान, 31 अगस्त को होगी मतगणना

Mon, 27 Aug 2018 11:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल की 26 सीटों के लिए सोमवार को हुए चुनाव में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। मतदान के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


जिला उपायुक्त एवं लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास कुंडल ने बताया कि 258 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। महिलाओं ने भी मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव मैदान में उतरे 99 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला अब 31 अगस्त को मतगणना के दौरान होगा। 

उन्होंने बताया कि पांच सितंबर तक लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल में नई परिषद का गठन हो जाएगा। चुनाव मैदान में कांग्रेस के 23, नेशनल कांफ्रेंस के 20, भाजपा के 21, पीडीपी के 21 और 21 निर्दलीय उम्मीदवार में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें