फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख विकास परिषद चुनाव के परिणाम घोषित, भाजपा को 15 तो कांग्रेस को मिली 9 सीटें 

Mon, 26 Oct 2020 06:37 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लद्दाख पहाड़ी विकास परिषद चुनाव में भाजपा ने 15 और कांग्रेस ने 9 सीटें जीतीं हैं। जबकि 2 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती हैं। परिषद के लिए 26 सीटों पर चुनावा हुए थे। मतगणना सुबह नौ बजे से एसएसके सभागार लेह में शुरू हो गई थी। 

विज्ञापन


अनुच्छेद 370 के समाप्त होने और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार विकास परिषद के चुनाव हुए है। साल 2015 के चुनाव में भाजपा को 26 में से 18 सीटों पर जीत मिली थी। चुनाव में कुल 94 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। भाजपा और कांग्रेस के 26-26 उम्मीदवारों के अलावा आम आदमी पार्टी ने 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। जबकि 23 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे। 

नेकां और पीडीपी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। लेह काउंसिल के चुनाव की मतगणना एसएसके सभागार में हुई।



भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जीत पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया कि लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकाश परिषद में भाजपा की जीत। लेह चुनाव ऐतिहासिक है। भाजपा ने 26 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें