फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पेयजल किल्लत पर बोरिया पंपिंग स्टेशन को बंद कर तीन घंटे तक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बाहु फोर्ट के प्रेस मोड़ के रहने वाले लोगों ने पानी नहीं आने पर रविवार को बोरिया पंपिंग स्टेशन को बंद कर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि दो साल से पेयजल किल्लत चल रही है। कभी पानी आता है तो कभी नहीं। इस कारण परेशानी पेश आ रही है। हालत यह है कि पानी आता भी है तो प्रेशर नहीं होता जिससे दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक लोगों ने विभाग के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

मंगत राम ने कहा कि कई बार विभाग को अवगत करवाया मगर अभी तक समस्या हल नहीं हो पाई। बच्चों को स्कूल भेजने में दिक्कत आ रही है। रीता ने कहा कि पानी न आने पर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। रानी और सुमन ने कहा कि जल्द समस्या का निदान किया जाए। गर्मी में दिक्कत रही और अब बरसात में भी परेशानी आ रही है। कई बार तो पीने के लिए भी पानी नहीं होता। दुकानों से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। उधर, वार्ड-47 की पार्षद शारदा कुमारी ने बताया कि इलाके में पेयजल किल्लत चल रही है। समस्या का समाधान करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें