फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भीषण गर्मी में मजदूरों का रखें ख्याल, एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए लेबर कमिश्नर ने मजदूरों और कामगारों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। फैक्ट्रियों, निर्माण स्थलों, ईंट-भट्ठों, खेतों, ट्रांसपोर्ट में लगे मजदूरों की सेहत का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


फैक्ट्री इंस्पेक्टरों और सहायक श्रम आयुक्तों से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में निर्देश को प्रभावी ढंग से लागू करवाएं। जहां संभव हो वहां काम के समय में बदलाव करें ताकि मजदूरों को दोपहर की तेज धूप से राहत मिल सके। कार्यस्थलों पर ठंडा पानी, छांव, पर्याप्त हवा और आराम की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्रबंधन और ठेकेदार भारी काम सुबह या शाम के समय में करवाए जाएं। प्राथमिक उपचार, ओआरएस और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं। एडवाइजरी में खास तौर पर निर्माण मजदूरों, ईंट-भट्ठों में काम करने वालों, प्रवासी मजदूरों, दिहाड़ीदारों और अन्य कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर ध्यान देने को कहा गया है। हीट स्ट्रोक, शरीर में पानी की कमी और तेज गर्मी से बचाव के तरीके के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें