नोट: फोटो ईमेल से भेजा है कृपया खबर लगा ले ------ नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा ने शुक्रवार को मजदूर दिवस मनाया गया। लॉकडाउन को लेकर सरकार के दिशा निर्देश को पालन और सोसल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए यूनियन ऑफिस में कार्यक्रम आयोजित किया।इस दौरान कॉम चौकस राम ने झंडोत्तोलन कर 1886 को शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी। इस मोके पर शाखा मंत्री कॉम शैम्बर सिंह ने कहा कि एक मई “अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस” को मजदूरों का दिन कहा जाता है | किसी भी देश व समाज के निर्माण में मजदूरों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस मौके पर शाखा अध्यक्ष एस बी दास,चौकस राम,सहायक मंडल सचिव हरपाल सिंह,गार्ड रामपाल, बृजमोहन, रंजीत पासवान, मेघराज आदि मौजूद थे।