फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रम विभाग ने चार बाल श्रमिकों को मुक्त कराया

Sun, 23 Feb 2025 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
बालश्रम  मजदूर को मुक्त करवातीं श्रम अ​धिकारी ​शिविका शर्मा। संवाद - फोटो : katra
विज्ञापन
कटड़ा। श्रम विभाग रियासी ने रेलवे मार्ग और मुख्य बाजार सहित विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर ढाबों, रेस्तरां और दुकानों में काम कर रहे चार नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया। इन बच्चों को हिरासत में लेकर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

श्रम अधिकारी शिविका शर्मा, सुशांत शर्मा, चाइल्ड वेलफेयर कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सलीम, सुपरवाइजर अंकुश शर्मा, सीडब्ल्यूसी सदस्य नेहा देओल, चाइल्ड हेल्पडेस्क कटड़ा टीम और डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी के सदस्यों ने बाजार और रेलवे मार्ग का दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान होटलों, रेस्तरां और दुकानों की जांच की गई। श्रम अधिकारी शिविका शर्मा ने कहा कि बाल श्रम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुक्त कराए गए बच्चों के अभिभावकों से एफिडेविट लिया जाएगा, जिसमें वे यह शपथ लेंगे कि वे भविष्य में बच्चों से श्रम नहीं करवाएंगे। उन्होंने लोगों से बाल श्रम की सूचना तुरंत विभाग को देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें