कुपवाड़ा। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर हंडवाड़ा जावेद नसीम मसूदी ने वीरवार को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट-2006 के नियमों का उल्लंघन करने वाले कई फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (एफबीओ) पर 88 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना उन व्यापारियों पर लगाया गया जिनके खिलाफ 2006 से संबंधित मामले एडजुडिकेटिंग ऑफिसर के सामने लंबित थे। इन मामलों में सभी आरोपियों पर गलत लेवलिंग और खराब क्वालिटी का खाना बेचने का आरोप था। संवाद