कुलगाम। पुलिस ने वीरवार को नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मीरबाजार में दो संदिग्ध व्यक्ति दो बैग के साथ पकड़े गए। तलाशी लेने पर पुलिस अधिकारियों ने उनके कब्जे से 4.458 किलोग्राम भांग बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों मोहम्मद यासीन शेख और शाहिद अहमद शेख निवासी अमानपोरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद