जहीरूदीन के मुताबिक वह छह अक्तूबर को कश्मीर आया था। इससे पहले एक बार आया था तब करीब ढाई महीने रहा था। जहीरूदीन का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उसे क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया था। उसकी हालात में सुधार आया है, इसके चलते उसे अब वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि नमाज पढ़ने गए कुछ लोग जब फायरिंग की आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि खून से लथपथ कुछ लोग पड़े थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से सभी को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया, इनमें पांच की मौत हो चुकी थी।